शुगर कंट्रोल करने में मदद कर सकता है अखरोट का तेल, जानिए कैसे?

शुगर कंट्रोल करने में मदद कर सकता है अखरोट का तेल, जानिए कैसे?

सेहतराग टीम

आज के समय में कई तरह की बीमारियां होती हैं। उन्हीं में एक डायबिटीज, जो आज के समय में काफी सामान्य रोग बन चुका है। क्योंकि ये अधिकतर लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। ये बीमारी खासतौर पर भारत में काफी तेजी से फैल रही है। इसमें रक्त में शुगर यानी शर्करा स्तर बढ़ जाता है और अग्नाशय से इंसुलिन निकलना बंद हो जाता है। इंसुलिन एक हार्मोन है, जिसका काम शरीर में मौजूद भोजन को ऊर्जा में तब्दील करना है। डायबिटीज के चलते शरीर में ऊर्जा का संचरण नहीं होता है।

पढ़ें- डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी है ये फल, होते हैं कमाल के फायदे

विशेषज्ञों की मानें तो व्यक्ति अपनी डाइट में जो भी कार्बोहाइड्रेट्स लेता है। उनमें ग्लूकोज़ की अधिकता होती है और जब यह ग्लूकोज टूटता है, तो इंसुलिन हार्मोन ग्लूकोज का इस्तेमाल ऊर्जा उत्पादन के लिए करता है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अखरोट के तेल का सेवन कर सकते हैं। कई शोध में खुलासा हो चुका है कि अखरोट का तेल डायबिटीज में फायदेमंद साबित होता है। अगर आपको अखरोट तेल के फायदे के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

एक शोध में अखरोट तेल के फायदे को बताया गया है। यह शोध खासकर डायबिटीज के मरीजों पर किया गया है। इस शोध में 100 लोगों को शामिल किया गया था। वहीं, एक ग्रुप के मरीजों को लगातार तीन महीने तक रोजाना 15 ग्राम अखरोट के तेल का सेवन करने की सलाह दी गई। इसका परिणाम संतोषजनक रहा है। इस शोध के जरिए खुलासा हुआ है कि अखरोट का तेल ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकता है।

इसके लिए आप अपनी डाइट में अखरोट के तेल को शामिल कर सकते हैं। हालांकि, टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के उच्च रक्तचाप और वजन में कोई बदलाव नहीं पाया गया है। इसके अलावा, अखरोट में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके सेवन से सांस लेने में आने वाली तकलीफों से निजात मिलता है। साथ ही अस्थमा से लड़ने में शरीर की मदद करता है।

इसे भी पढ़ें-

शरीर के इन हिस्सों में दर्द होना हो सकता है डायबिटीज का संकेत, जानिए ये अनजान लक्षण

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।